चिन्तन:
- Know Your Worth
Show Piece हमेशा on display होता है। बाकी जो pieces होते है वो packaged होते है। इसी तरह हम बाबा के द्वारा Hand Picked pieces हैं। यादगार में भी दिखाते हैं भगवान की पत्थर पर भी नज़र पड़ जाए तो पत्थर भी पारस बन जाता है, हम तो उनके स्वीकार किये हुए श्रेष्ठ रत्न है। इसीलिए सबसे मुख्य है अपनी विशेषता को जानना।
- अपना किरदार खूबसूरती से निभाओ
Show Piece में उसी item को रखा जाता है जो सबसे सुंदर दिखाई दे। Show Piece को देख कर ग्राहक सौदा करते हैं। Show Piece पसंद नहीं आया तो सौदा Cancel हो जाता हैं। इसीलिए एक बार स्वयं को साक्षी होकर हमे देखना है के क्या मैं आ…
बार स्वयं को साक्षी होकर हमे देखना है के क्या मैं आत्मा अपना किरदार इतना खूबसूरती से निभा रही हूँ? क्या मैं अपनी ज़िम्मेवारी को बोझ नहीं लेकिन सेवा समझ खुशी से निभा रही हूँ?
- बेहद की स्टेज
(Rise Above Ordinary)
दुनिया की सभी आत्माओं की आश हमसे है। भावना हमसे है। एक बार ये लौकिक हद के भाव से ऊपर उठ अगर दुनिया को देखे, तो आज भक्त आत्माएं भटक रही है जैसे हम भटका करते थे,अनेक प्रकार की धार्मिक आत्माएं कोई लाल कोई पीला वस्त्र धारण कर धर्म का बाजार लगाए हुए है, राज्य सत्ता वाले कुर्सी के लिए लड़ रहे है, आम पब्लिक चाहिए चाहिए के गीत गा रही है। ऐसे knowledgeful की seat पर सेट होकर बेहद की stage से देखेंगे तो अपनी प्रवर्ती से परे हो, छोटी छोटी बातों में मूंजने की बजाय सभी की आश पूरी कर पायेगे।
References: Avyakt Murli 15/03/1981