स्वच्छ पौधों पर 5 विकारों की मैल चढ़ती है तब भ्रष्टाचार बढ़ता है

(Murli Date: 03-03-2023)

जब स्वच्छ पौधों पर 5 विकारों की मैल चढ़ती है तब भ्रष्टाचार बढ़ता है, अब तुम्हें श्रेष्ठाचारी बनना और बनाना है!”

Gyan:
  •  बच्चे पहले बहुत ही सतयुग के सुख भोगते थे, बहुत मस्त थे। खुशियाँ ही खुशियाँ थी। सिर्फ भारत ही था और कोई खण्ड नहीं था। भारतवासी यथा राजा रानी तथा प्रजा सब बहुत मजे में थे, खुशी में थे। कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं होता था।
  • सतयुग में देवी-देवता श्रेष्ठाचारी थे, जिन्हों की कितनी महिमा गाई जाती है! महिमा यथा राजा रानी तथा प्रजा सबकी होती है। फिर माया आकर चटकती है। यह भी ड्रामा बना बनाया है, जिसको अच्छी रीति समझना है। 
  • बाप की महिमा गाते हैं अपने आप सब कुछ करके अपने आप छिपाया। निराकार भगवान को आना जरूर पड़ता है। शिव जयन्ती मनाते हैं।
  •  यह सूर्यवंशी और चन्द्रवंशी राजधानी किसने स्थापन की? क्या ऐसे कहेंगे कि चन्द्रवंशी राजधानी राम ने स्थापन की? सूर्यवंशी राजधानी लक्ष्मी-नारायण ने स्थापन की? नहीं, दोनों ही स्थापन करने वाला परमपिता परमात्मा है।
  • स्वर्ग का रचयिता है बाप। सतयुग-त्रेता की राजाई रची है। गाया भी जाता है परमपिता परमात्मा ने ब्रह्मा मुख से ब्राह्मण, देवता और क्षत्रिय धर्म रचा। 
  •  गाते हैं – तुम मात-पिता हम बालक तेरे…। अब माता किसको कहा जाता है – यह तुम जानते हो। जरूर जिसमें बाप प्रवेश कर रचना रचते हैं, उनको माता कहेंगे। यहाँ तुम समझते हो हम प्रजापिता ब्रह्मा की मुख वंशावली हैं। शिवबाबा के पोत्रे-पोत्रियाँ हैं। तो बाप के भी नाम हैं।
  • बीच में बाप दलाल जरूर चाहिए, जो तुम पोत्रे पोत्रियाँ कहलाओ, दादे से वर्सा लो। तो यह दलाल है, इनसे वर्सा नहीं मिल सकता। इनको भी वर्सा शिवबाबा से लेना है।
Yog:
  • कदम-कदम श्रीमत पर चलना है। बाप कहते हैं जितना हो सके बाप को याद करते रहो। तुम्हारे पापों का बोझा बहुत है। भल कोई गवर्मेन्ट सर्विस में हैं। आठ घण्टे गवर्मेन्ट की नौकरी है, बाकी जो समय है उसमें याद करो।
  •  भारत में सुन्दर भी थे, अभी श्याम बने हैं। सुन्दर बनाने वाला है बाबा। वह है हसीन मुसाफिर, वह तुमसे बात कर रहे हैं। उनको भूलना नहीं चाहिए।
Dharna:
  • अब बच्चे जानते हैं शिवबाबा की श्रीमत पर चलना है। कदम-कदम पर श्रीमत लेनी है तब ही सो देवी-देवता बनेंगे।
  •  माया ऐसी है जो स्वर्ग स्थापन करने वाले परमपिता परमात्मा को याद करने नहीं देती। बाबा जानते हैं तूफान बहुत आयेंगे। परन्तु चिट्ठी लिख पूछना चाहिए – इस हालत में क्या करें? 
  • शिवबाबा की मत पर चलना है। तुम्हें ब्रह्मा के द्वारा शिवबाबा से वर्सा मिलता है, परन्तु बाबा कहते हैं तुम इनको भी भूल जाओ। शिवबाबा से तुमको मत लेनी है। 
  • कोई को अगर क्रोध आता है तो समझना चाहिए हमारे में यह भूत है फिर हम श्रेष्ठाचारी कैसे कहला सकते। तुम्हें श्रेष्ठाचारी बनने का पुरुषार्थ जरूर करना है।
  •  बाप की याद और ज्ञान सागर के ज्ञान से सुन्दर ज्ञान परी बनना है। कदम-कदम पर शिवबाबा की मत जरूर लेनी है।
  • श्रेष्ठाचारी बनने के लिए अन्दर से भूतों को निकाल देना है। कोई भी भ्रष्ट बनाने वाला काम नहीं करना है।
Sewa:
  • क्रिश्चियन लोग भी कहते हैं क्राइस्ट से तीन हजार वर्ष पहले स्वर्ग था। तो बरोबर कल्प पांच हजार वर्ष का हो गया। खुद ही कल्प की आयु बतलाते हैं फिर सतयुग को लाखों वर्ष कहते हैं। ऐसी-ऐसी प्वाइन्ट्स बाबा समझाते हैं, जो धारण कर दूसरों को समझानी हैं, परन्तु समझाते नहीं।
  • कम से कम आठ घण्टा तुम मेरी सर्विस करो, बाप को याद करो, स्वदर्शन चक्र फिराओ, शंख-ध्वनि करो।
  • सबको कहो – गृहस्थ व्यवहार में रहते कमल फूल समान रह करके बाप से वर्सा लो। बाप स्वर्ग रचते हैं तो स्वर्ग का वर्सा मिलना चाहिए।