”मीठे बच्चे – तुम जो भी सुनते हो उस पर विचार सागर मंथन करो तो बुद्धि में
सारा दिन यह ज्ञान टपकता रहेगा”
प्रश्न:- यहाँ का कौन सा हुनर नई दुनिया की स्थापना में काम आयेगा?
उत्तर:- यहाँ जो साइंस का हुनर है – जिससे ऐरोप्लेन, मकान आदि बनाते हैं, यह संस्कार वहाँ भी साथ ले जायेंगे। यहाँ भल ज्ञान न लें लेकिन वहाँ यह हुनर साथ जायेगा। तुम अभी सतयुग से लेकर कलियुग अन्त तक की हिस्ट्री-जाग्राफी जानते हो। तुम्हें पता है कि इन आंखों से जो कुछ पुरानी दुनिया का देखते हैं, वह सब अभी खत्म होना है।
गीत:- तूने रात गवाई सोके…
धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) पुरानी दुनिया का विनाश हो उसके पहले अपनी कर्मातीत अवस्था बनानी है, याद में रह सतोप्रधान बनना है।
2) सदा यही खुशी रहे कि हमें पढ़ाने वाला स्वयं ऊंचे ते ऊंचा बाप है। पढ़ाई अच्छी रीति पढ़नी और पढ़ानी है। सुनकर विचार सागर मंथन करना है।
वरदान:- निर्विकारी वा फरिश्ते स्वरूप की स्थिति का अनुभव करने वाले आत्म-अभिमानी भव
जो बच्चे आत्म-अभिमानी बनते हैं वह सहज ही निर्विकारी बन जाते हैं। आत्म-अभिमानी स्थिति द्वारा मन्सा में भी निर्विकारी पन की स्टेज का अनुभव होता है। ऐसे निर्विकारी, जिन्हें किसी भी प्रकार की इम्पुरिटी वा 5 तत्वों की आकर्षण आकर्षित नहीं करती-वही फरिश्ता कहलाते हैं। इसके लिए साकार में रहते हुए अपनी निराकारी आत्म-अभिमानी स्थिति में स्थित रहो।
स्लोगन:- जीवन में अतीन्द्रिय सुख का अनुभव करने के लिए विशेष अमृतवेले एकान्तप्रिय बनो।
To Watch,Murli Saar https://youtu.be/9Wd5Dij78NA